31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: लोकतंत्र के महापर्व में नहीं कर पाते अपने मताधिकार का प्रयोग
Play video

VIDEO: लोकतंत्र के महापर्व में नहीं कर पाते अपने मताधिकार का प्रयोग

चुनाव ड्यूटी में दिन भर निकल जाता है अधिकारियों के साथ  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 9 Apr 2019, 6:10 PM IST

मेरठ। लोकतंत्र के महापर्व में देश में वोट देने का अधिकार तो सभी को है। सरकार और स्वयंसेवी संस्थाएं मत प्रयोग के लिए जोर-शोर से करती हैं प्रचार-प्रसार। लेकिन वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि मतदान वाले दिन अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। ये लोग वे हैं जिनकी चुनाव में अधिकारियों की ड्यूटी लगती है। ये लोग सरकारी या प्राइवेट कर्मचारी नहीं होते। ये लोग वे गाड़ी चालक और संचालक होते हैं, जो चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों की गाडियाें को चलाते हैं। गाड़ी चालक दीपक चौधरी कहते हैं कि उन्हें इस बात का दुख हैं कि वे अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाते। जबकि हम जैसों के लिए भी मत प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करनी चाहिए। दीपक का कहना है कि उनका वोट मेरठ के जानी में है। वह कहते हैं कि पिछली बार भी 2017 के चुनाव में उनके वाहन को पकड़ लिया गया था। जिसके चलते उस चुनाव में भी वह वोट नहीं दे पाए थे। ठीक उसी तरह अब भी उनके वाहन को आज पकड़ लिया गया। जिसके चलते वह अपना वोट अब फिर नहीं दे पाएंगे। कुछ ऐसा ही कहना है अशोक कुमार का। वे कहते हैं हम बिना कुछ खाए पिए कल से यहां पर पड़े हैं हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जबकि सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के साथ ड्यूटी लगी होने के कारण वह भी अपना वोट नहीं दे सकेंगे। दिल्ली निवासी अशोक कुमार ने पिछली बार वोट दिया था। लेकिन इस बार उनकी गाड़ी पकड़ ली गई। जिसके चलते वे वोट नहीं कर पाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश