31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: सफेद अपाची बाइक ने किया पुलिस की नाक में दम
Play video

VIDEO: सफेद अपाची बाइक ने किया पुलिस की नाक में दम

पुलिस ने बाइक समेत पकड़े दो बदमाश
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Apr 2019, 6:36 PM IST

मेरठ। मेरठ में सफेद रंग की अपाची बाइक ने पुलिस की नाक में दम किया हुआ था। अपाची सवार बदमाश महानगर की पुलिस से बेखौफ अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। फैटम पुलिस और डायल 100 की गाड़ियां भी अपाची सवार बदमाशों के आगे बेबस थी। अपाची बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद तेज रफ्तार से निकल जाते थे। मेरठ पुलिस ने कई बार इनकी घेराबंदी के प्रयास किए लेकिन हर बार असफलता ही हाथ लगी। वहीं इन बदमाशों की तलाश में कई थानों की पुलिस भी जुटी हुई थी। ये बदमाश पुलिस के हाथ से फिसल जाते थे, लेकिन मंगलवार को पुलिस को इन बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिल गई। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि पकड़े गए बदमाश काफी शातिर किस्म के हैं। इनके नाम जावेद निवासी लिसाडीगेट मेरठ और दूसरे का नाम मुसलिम निवासी सरधना है। दोनों के खिलाफ हापुड़ जिले के धौलाना थाने आैर मेरठ में भी इनके खिलाफ कई थानों में अपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। दोनों ही हापुड़ जिले के थाना धौलाना में 25-25 हजार रूपये के इनामी बदमाश है। इन पर गैगस्टर के रूप में इनाम पंजीकृत किया गया है। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि इन बदमाशों ने महानगर में सफेद रंग की अपाची बाइक से कहर बरपा रखा था। ये लोग सफेद रंग की अपाची बाइक में सवार होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इनके पास से पुलिस केा दो जोड़ी पायजेब के अलावा लूट का सामान और एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश