28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था ‘मोटा’, ऐसे किया गिरफ्तार
Play video

VIDEO: पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था ‘मोटा’, ऐसे किया गिरफ्तार

पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा
Google source verification

मेरठ। मेरठ के थाना इंचौली पुलिस ने 25 हजारी शातिर बदमाश मोटा को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश राजू उर्फ राजकुमार उर्फ मोटा इंचौली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। इंचौली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान लावड़-भगवानपुर मार्ग पर एक फार्म हाउस के समीप मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर मोटा को पकड़ा। इंचौली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी इस मार्ग से एक शातिर बदमाश निकलने वाला है। पुलिस ने जाल बिछा दिया। वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक में सवार युवक तेजी से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने के लिए हाथ दिया तो बाइक सवार युवक ने बाइक दौड़ा दी। बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस ने गोली चलाई जो बदमाश के पैर में लगी। जिसकी पहचान 25 हजार का इनामी शातिर वाहन चोर और हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी शातिर गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा था।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश