15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

VIDEO: मेरठ के लालपुर में बने हथियार से पंजाब में हुई थी आरएसएस नेता की हत्या

देर रात छापेमारी में मौत के जखीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार  

Google source verification

मेरठ। मेरठ के थाना खरखौदा के लालपुर गांव में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को पकड़ा है। हथियार तस्कर से पुलिस को भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद हुआ है। हथियार तस्कर का नाम होम सिंह है। हथियार तस्कर के संबंध पंजाब के तस्करों से भी हैं। होम सिंह मेरठ से हथियार ले जाकर पंजाब में सप्लाई करता था। पंजाब से वह विभिन्न बोर की गोलियां लेकर आता था। उनको यहां ऊंचे दामों में बेचता था। पकड़े गए हथियार तस्कर का एक साथी पंजाब जेल में बंद है। उसका नाम पहाड़ सिंह है। जिसे होम सिंह मेरठ और आसपास के जिलों के बदमाशों को सप्लाई करता था। वहीं मेरठ और आसपास के अवैध हथियारों की फैक्ट्री में बने समान को पंजाब में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपित के मकान से काफी संख्या में तमंचे और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद करने का दावा किया है। होम सिंह का साथी पहाड़ सिंह पंजाब ही नहीं उत्तरी भारत का बड़ा हथियार तस्कर है। पहाड़ सिंह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। पंजाब से लेकर बिहार तक ये तस्कर हथियार सप्लाई करते हैं। पुलिस ने सरदार होम सिंह पुत्र जीरा सिंह के मकान पर छापा मारा। पुलिस का दावा है कि उस समय मकान के अंदर होम सिंह फैक्ट्री चलाकर तमंचे बनाने में जुटा था। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मौके से भारी संख्या में तमंचे और उपकरण बरामद किए। पूछताछ में पहाड़ सिंह ने बताया था कि पंजाब निवासी गैंगस्टर सरदार हरदीप उर्फ शेरा ने मेरठ से लालपुर में निर्मित पिस्तौल उसी से खरीदी थी और पंजाब में आरएसएस नेता रविन्द्र गौसाई की हत्या की थी। उक्त मामले में पहाड़ सिंह पंजाब जेल में बंद है। सीओ किठौर आलोक कुमार ने बताया कि मेरठ से बने हथियार से पंजाब में आरएसएस के नेता की हत्या की गई थी।