1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: बारिश से जलमग्न हुआ शहर, पेड़ गिरने से युवक घायल
Play video

VIDEO: बारिश से जलमग्न हुआ शहर, पेड़ गिरने से युवक घायल

पेड़ के नीचे दबी गाड़ियां, बारिश के बाद उमस बढ़ी  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 8 Jul 2019, 5:05 PM IST

मेरठ। आज सुबह महानगर में झमाझम बारिश से जहां एक ओर लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। वहीं धूप खिलने पर उमस बढ़ने से लोगों गर्मी से हाल बेहाल हो गए। सुबह आधा घंटा की बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गर्इ। स्टेशन रोड समेत महानगर के कई बाजारों में सड़कों पर जलभराव हो गया। रेलवे रोड पर दो घंटे तक लोग जलभराव से जूझते रहे। कई के दुपहिया वाहन भी बंद हो गए। इस दौरान लोग निगम की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए। भीषण गर्मी के चलते सोमवार की सुबह से आसमान में उमड़ घुमड़ कर बदरा छा गए। सुबह 7 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि आधा घंटा की बारिश के बाद धूप खिल गई। वहीं आधा घंटा की बारिश में सदर फव्वारा चौक, भगत सिंह मार्किट, शास्त्रीनगर आदि के बाजारों की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। आलम ये हो गया कि लोगों के दुपहिया वाहन जलभराव को पार नहीं कर पा रहे थे। तमाम वाहन जलभराव के बीच ही बंद हो गए। वहीं नाले साफ न होने से सड़कों पर गंदा और बदबूदार पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ा। इस दौरान लोग पालिका को कोसते नजर आए। सोफिया स्कूल के बाहर खड़े इमली के पेड़ गिरने से हादसा टल गया। हालांकि इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। इरशाद ने बताया कि पेड़ काफी जर्जर अवस्था मे था। आज सुबह ये पेड़ गिर गया। अभिषेक ने बताया कि बारिश तो हो रही थी उसमें तेज तूफान में ये पेड़ गिर गया।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश