
मेरठ। देश को आजादी दिलाने के आंदोलन में देश के शीर्ष नेताआें के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने वाले स्वतंत्रता सेनानी धर्म दिवाकर ने पत्रिका के साथ पहले गणतंत्र दिवस समारोह का अनुभव बांटा। उन्होंने कहा, मेरठ में पहला गणतंत्र दिवस बेहद धूमधाम आैर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया था। जब स्वतंत्रता मिली थी, तो उस दौरान देश के बंटवारे की वेदना थी आैर आपसी झगड़ों के कारण हम उस उल्लास के साथ समारोह को मना नहीं पा रहे थे, लेकिन जब पहला गणतंत्र दिवस मनाया गया, तो पूरे शहर आैर आसपास के गांवों को सजाया गया था आैर गांधी आश्रम से पीएल शर्मा स्मारक तक प्रभातफेरी निकाली गर्इ। सभी लोग यहां एकत्र हुए। स्कूलों में कार्यक्रम हुए आैर जगह-जगह झंडाराेहण हुआ आैर प्रभात फेरी निकाली गर्इ। सभी वर्गों के लोगों ने खुशी के साथ पहला गणतंत्र मनाया था। इसमें दूसरे राज्यों के विस्थापित लोग भी शामिल हुए थे।
Special- ऐसा था पहले गणतंत्र दिवस के समारोह का नजारा, हर तरफ लहरा रहा था तिरंगा- देखें वीडियो