21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ
योगी की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी पहुंची मेरठ तो इस तरह हुआ स्वागत, देखें वीडियो
Play video

योगी की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी पहुंची मेरठ तो इस तरह हुआ स्वागत, देखें वीडियो

रीता बहुगुणा जोशी बोलीं, गोरखपुर और फूलपुर में निश्चित है भाजपा की जीत।

Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Mar 11, 2018

मेरठ। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने फूलपुर और गोरखपुर में चल रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा की जीत को ही निश्चित बताया। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के अंदरूनी गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा और भाजपा भारी मतों से दोनों ही सीटों पर विजय हासिल करेगी।

दरअसल रीता बहुगुणा जोशी रविवार मेरठ में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए पहुंची। जहां पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रीता बहुगुणा जोशी ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कमीशनखोरी के चक्कर में अस्पतालों का निर्माण तो करा दिया है।

लेकिन न तो उन में डॉक्टर की व्यवस्था है और ना ही उसमें दवाई की व्यवस्था है। फिलहाल अस्पतालों का बुरा हाल है। जिसके बाद अब सरकार आयुष डॉक्टरों को ट्रेनिंग देकर सीएससी-पीएचसी पर बेहतर इलाज के लिए स्थापित करने जा रही है। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बन सकेंगी।