15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: मौसम ने दिखाया ऐसा सितम कि लोगों को दिन में याद आई रजाई
Play video

VIDEO: मौसम ने दिखाया ऐसा सितम कि लोगों को दिन में याद आई रजाई

मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर दी ये चेतावनी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Feb 2019, 1:48 PM IST

मेरठ। रविवार को लोगों की छुट्टी घर में ही बीती। कारण मौसम ने ऐसा सितम दिखाया कि लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया। जिसके कारण लोगों का रविवार का मजा फीका हो गया। जो लोग घूमने-फिरने के शौकीन हैं उन लोगों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह से ही सर्दी ने चालू सीजन में सभी पुराने रिकार्ड ध्वस्त करने का काम कर दिया। रविवार को सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर धूप नहीं निकलने से शीतलहर ने लोगों को खूब सताया। मजदूर पेशा लोगोें का रिकार्ड तोड़ ठंड ने जीना मुहाल कर दिया है। बता दें कि बीते शुक्रवार से ही आसमान में बादलों का पहरा बना हुआ है। सूरज और बादलों की आखमिचैली का खेल जारी है। सर्दी के लिहाज से आज रविवार सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। रात से ही शीतलहर चलने और रविवार की सुबह आसमान बादलों से ढका रहने से धूप बिल्कुल नहीं निकली। नतीजे में पारा तीन डिग्री और नीचे आ गया। कृषि विवि स्थित मौसम विभाग के एके सेंगर के अनुभाग बीते 24 घंटे की तुलना में सोमवार को भी तापमान में गिरावट आएगी। सर्दी के चालू सीजन में अधिकतम तापमान में सिर्फ एक दिन के अंतराल पर आई तापमान में यह कमी एक रिकार्ड है। उन्होंने बताया कि आने वाले 24 घंटे के भीतर हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम में आए इस बदलाव का सीधा असर सामान्य जनजीवन पर भी पड़ा। बच्चों से लेकर बूढ़े तक बेतहाशा ठंड में कांपते हुए देखे गए। आमतौर पर जिन सड़कों पर चहल-पहल रहा करती थी उन सड़कों पर सुबह के समय इक्का दुक्का लोग ही टहलते नजर आए। वहीं दिन में अंधेरा होने के कारण सड़को की स्ट्रीट लाइटें जलती रहीं। सर्दी के दौरान बारिश होने पर भी ठंड इतनी जानलेवा महसूस नहीं होती। रविवार के चलते सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम अनुभाग के अनुसार जिस तरह आसमान पर छाए बादल हटने का नाम नहीं ले रहे, उसे देखते हुए बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं। अगर बूंदाबांदी हुई तो सर्दी के साथ ठिठुरन और बढ़नी तय है। बारिश होने पर इसका लाभ रबी फसलों सहित गन्ना को भी मिलेगा, लेकिन कोहरे की अधिकता आलू की फसल में रोग लग सकता है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश