19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर
बिजली के पोल से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, जांच में जुटी पुलिस
Play video

बिजली के पोल से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों के अनुसार पिछले दो दिनों से दोनों घर से लापता थे, लड़की की मां ने इनके गायब होने की तहरीर जमुई पुलिस चौकी में दी गई थी।

Google source verification

मिर्जापुर. कछवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बिजली के खंभे से लटका प्रेमी युगल का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार परिवार वालों को दोनों का संबंध मंजूर नहीं था, जिसको लेकर प्रेमी युगल दो दिन पहले घर से फरार हो गये थे। इस मामले को लेकर जमुआ चौकी में मामला दर्ज कराया गया था। आशंका जताई जा रही है कि प्रेमी युगल ने खुदकुशी कर ली है।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लड़का सोनु की उम्र 19 साल और लड़की नंदिनी की उम्र 18 साल थी। नारायणपुर गांव में दोनों का घर आमने सामने था। परिजनों के अनुसार पिछले दो दिनों से दोनों घर से लापता थे, लड़की की मां ने इनके गायब होने की तहरीर जमुई पुलिस चौकी में दी गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक लड़की लगातार घर वालों से मोबाइल के माध्यम से संपर्क में थी, गुरूवार शाम को उसने मां को फोन कर बात भी किया था, जिसमें उसने दुबारा घर वापस नहीं लौटने की बात कही थी। गांव वालों के अनुसार दोनों में पहले से ही प्रेम संबंध चल रहा था, संबंध को लेकर जब परिजन और गांववालों ने विरोध किया तो घरवालों के दबाव पर सोनू छः महीने पहले उसे पुणे नौकरी करने चला गया था, वह रक्षाबंधन पर छुट्टी लेकर पंद्रह दिन पहले घर आया था। इस बीच सोनू और नंदिनी में दुबारा मुलाकात हुई तो दोनों में फिर से प्रेम परवान चढ़ने लगा। एक दूसरे के लिए जीने मरने कि कसमें खाने लगे और दोनों मंगलवार को घर छोड़ कर भाग निकले।

घर छोड़ने के बाद दोनों पहले इलाहाबाद गये, इसके बाद वापस रेल लाइन क्रॉस कर दो किलोमीटर दूर पानी से भरे धान के खेत मे पहुंचे जहां टावर के एंगल में दुपट्टा से फांसी लगाई। ग्रामीणों के अनुसार रात बारह बजे के लगभग की घटना है। मौके से लड़की और लड़के के चप्पल और पर्स एक किनारे रखा हुआ मिला। बताया जा रहा कि मृतका के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, उसका पालन पोषण चाचा कर रहे थे।

घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय का कहना है कि फारेंसिक जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। बहरहाल मामला भले ही प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लगे मगर पुलिस हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच कर रही है। दोनों के मुंह से एक साथ झाग आना, घर के पास आ कर आत्महत्या करना और साथ ही रात में मोबाइल लोकेशन वाराणसी के पास मिलना इसकी गुत्थी सुलझनी अभी बाकी है।

 

BY- SURESH SINGH