नई दिल्ली। मायानगरी मुंबई एक बार फिर मौसम की मार झेल रही है। शुक्रवार रात एक बार फिर हुई भारी बारिश ने मुंबई को बदहाली की ओर धकेल दिया। बारिश की वजह से सड़कों व कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। मौसम की खराबी के चलते मुंबई एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।