नई दिल्ली। महाराष्ट्र में खंडाला के पास भीषण सड़क दुर्घटना का वीडियो सामने आया है। यहां पुणे-सतारा हाइवे पर बैरिकेड से ट्रक भिड़ गया। हादसे में 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की वजह ट्रक की तेज गति और नियंतत्रण खोना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब 6 बजे की है। मारे गए लोगों में महिलाएं अधिक संख्या में बताई जा रही हैं। घटना के बाद घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।