
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बुधवार को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल करनेके लिए एम्स पहुंचे। एम्स में वो वाजपेयी से भी मिले। वाजपेयी जी का ईलाज हर रहे डाक्टरों की टीम से उन्हें स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। एम्स से बाहर निकलने पर उन्होंने कहा कि वाजपेयी स्थिति गंभीर है और हम सभी को उनकी बेहतरी के दुआएं करने की जरूरत है।