
नई दिल्ली। त्रिपुरा में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश लोगों के लिए आफत की बारिश बन गई है। भारी बारिश के कारण हावड़ा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है जिससे खतरा और बढ़ गया है। बारिश से वहां पर बाढ़ के हालात बन गए हैं।
पश्चिमी त्रिपुरा के जिला अधिकारी संदीप महते ने बताया कि हावड़ा नदी खतरे के निशान से ऊपर चल रही है। नदी किनारे बसने वाले लोगों के लिए राहत कैंप लगाए गए हैं, जिनमें लगभग 670 परिवार रह रहे हैं। इसके अलावा एनडीआरएफ, टीएसआर और सिविल डिफेंस के 16 नावों को भी राहत कार्य में लगाया गया है। बता दें कि बिगड़े हालातों ने कई लोगों को बेघर कर दिया है। देखें वीडियो-