10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Video: 18 फुट लंबे और 40 किलो के अजगर के साथ फोटो सेशन पड़ा भारी
Play video

Video: 18 फुट लंबे और 40 किलो के अजगर के साथ फोटो सेशन पड़ा भारी

अजगर के साथ सेल्फी लेते वक्त जान पड़ी मुसीबत में, फॉरेस्ट रेंजर की मूर्खता कैमरे में हुई कैद
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 18 Jun 2018, 1:03 PM IST

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वन विभाग के एक रेंजर की मूर्खता को देख हर कोई हैरान है। संजय दत्ता नाम के इस रेंजर की जान जाते-जाते रह गई। दरअसल, हुआ यूं कि जलापाईगुड़ी जिले के रायगंज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले साहेबाबाड़ी इलाके में एक अजगर ने बकरी को निगल लिया था, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत फॉरेस्ट रेंजर्स को सूचना दी।

तुरंत सूचना मिलते ही रेंजर संजय दत्ता के नेतृत्व में एक टीम वहां पर पहुंची और अजगर को पकड़ लिया, लेकिन इसके बाद तो पूरा ड्रामा शुरू हुआ। दरअसल, अजगर को पकड़ लेने के बाद संजय दत्ता ने उसे गले में डालकर फोटो खिंचवाना शुरू कर दिया। 18 फुट लंबे और करीब 40 किलो के अजगर को गले में डालकर बड़े ही मजे से संजय फोटो खिंचवा रहे थे कि अचानक अजगर बेकाबू हो गया और अजगर ने संजय की गर्दन को जकड़ लिया।

वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरान संजय दत्ता की जान जाते-जाते बची। इस घटना को देख लोग सहम गए। किसी तरह से रेंजर से सहायकों ने अजगर को काबू में किया।