
नई दिल्ली. 12 साल तक की बच्ची से रेप के दोषियों को मौत की सजा देने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. शनिवार को प्रधानमंत्री आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. सरकार इस पर अध्यादेश लाई जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है।
यानी अब देश में नया कानून लागू हो गया है। मासूमों के साथ दुष्कर्म के दोषी को फांसी की सजा दी जाएगी। सरकार के इस फैसले का देशभर से स्वागत हो रहा है, लेकिन निर्भया की मां इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने सरकार से सीधा सवाल किया है। निर्भया की मां ने कहा कि सरकार ने 12 साल तक की बच्चियों से रेप के दोषी को फांसी की सजा का कानून बनाकर अच्छा किया, लेकिन जिनकी उम्र 12 से ज्यादा है उनके लिए सरकार क्या कर रही है?
नाबालिग रेप पर फांसी के अध्यादेश को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, देश में लागू नया कानून
कठुआ गैंगरेप केसः ‘दुष्कर्म हुआ या नहीं’, क्राइम ब्रांच ने किया साफ