3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
Video: जब अचानक सचिन से मिलने पहुंच गईं प्रिया प्रकाश
Play video

Video: जब अचानक सचिन से मिलने पहुंच गईं प्रिया प्रकाश

आईएसएल के एक मैच के दौरान मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर से मिलने मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर पहुंच गईं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 24 Feb 2018, 9:40 PM IST

नई दिल्ली। मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के एक मैच के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की। प्रिया चेन्नयन एफसी और मेजबान केरला ब्लास्टर्स के बीच खेले गए आईएसएल के एक फुटबॉल मैच को देखने के लिए शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंची, जहां उन्होंने सचिन से मुलाकात की। प्रिया अपने सह कलाकार रोहन रऊफ और छोटे भाई के साथ पीली जर्सी पहनकर केरला टीम को चीयर्स करने पहुंची थीं।

प्रिया ने बाद में सोशल साइट पर एक वीडियो शेयर करके कहा कि वह सचिन और अभिषेक बच्चन से मिलने को लेकर बहुत उत्सुक थी। प्रिया ने बाद में अपने सह कलाकार रोहन के साथ सचिन के साथ एक फोटो भी खिंचवाई, जिसमें वह सचिन के साथ एक जर्सी लेकर खड़ी हैं।

बता दें कि प्रिया‘माणिक्य मलराय पूवी’गाने की 26 सेकेंड की क्लिप के कारण इंटरनेट सनसनी बन गई थीं। इसमें वह अपने को-स्टार को आंखों से घायल करती नजर आई थीं। इसी वजह से उन्हें रातों-रात ख्याति मिल गयी। इस गाने के कारण ही प्रिया को बॉलीवुड से भी फिल्म के प्रस्ताव आने शुरू हो गये। उन्होंने इंटरनेट सर्च के मामले में दिग्गज अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया था। प्रिया बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। इस फिल्म में कॉलेज के दिनों के प्यार को फिल्माया गया है।