1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
वीडियोः दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी, उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश
Play video

वीडियोः दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी, उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग के अलर्ट का असर मंगलवार देश शाम से ही दिखने लगा। हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड के कई जिलों मे बारिश हुई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 8 May 2018, 10:08 PM IST

नई दिल्लीः उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार देर शाम झमाझम बारिश हुई। वहीं दिल्ली और एनसीआर में धूलभरी तेज आंधी आई। आंधी के चलते दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। बारिश और ओलावृष्टि से हरियाणा में बिजली कई घंटे गुल रही। उधर हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हुई है। यहां पर कई जगहों पर दिन में ही अंधेरा छा गया। शिमला और सोलन में झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश से प्रदेश के तापमान में काफी गिरावट आई है। रात आठ बजे के बाद दिल्ली-एनसीआर में भी 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इस आंधी की वजह से यहां पर भी बिजली सप्लाई में बाधा आई और कई घंटे तक बिजली गुल रही।

3 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुमान जताया है कि अगले 48 घंटों में देश के 13 राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होगी। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इसका असर मंगलवार शाम से ही दिखने भी लगा। उत्तराखंड और हरियाणा में बारिश के साथ ओले भी पड़े। तो कई राज्यों में धूल भरी आंधी की खबर है।