12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
सबरीमला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी
Play video

सबरीमला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

गौरतलब है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान केरला पुलिस ने 2 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

Google source verification

बेंगलुरु: सबरीमला मंदिर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबरीमला पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। ऑल इंडिया सबरीमला रक्षणा केंद्र समिति ने सबरीमला मंदिर की परंपरा को बनाए रखने के लिए मार्च निकाला। समिति ने सुप्रीम कोर्ट से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की भी मांग की। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों सबरीमला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश करने की अनुमति दे दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग और संगठन विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। गौरतलब है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान केरला पुलिस ने 2 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।