25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विविध भारत
सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए खोले सबरीमाला मंदिर के द्वार, सामने आया यह वीडियो
Play video
Hindi News / Miscellenous India / Videos / सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए खोले सबरीमाला मंदिर के द्वार, सामने आया यह वीडियो

सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए खोले सबरीमाला मंदिर के द्वार, सामने आया यह वीडियो

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ऐतिहासिक फैसला देते हुए केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 आयुवर्ग की सभी महिलाओं को प्रवेश की मंजूरी दे दी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 28 Sep 2018, 2:38 PM IST

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ऐतिहासिक फैसला देते हुए केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 आयुवर्ग की सभी महिलाओं को प्रवेश की मंजूरी दे दी। अदालत ने कहा कि महिलाओं का मंदिर में प्रवेश न मिलना उनके मौलिक और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। अदालत की पांच सदस्यीय पीठ में से चार ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया जबकि पीठ में शामिल एकमात्र महिला जस्टिस इंदु मल्होत्रा ने अलग राय रखी। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने जस्टिस एम.एम. खानविलकर की ओर से फैसला पढ़ते हुए कहा, “शारीरिक या जैविक आधार पर महिलाओं के अधिकारों का हनन नहीं किया जा सकता। मिश्रा ने कहा कि सभी भक्त बराबर हैं और ***** के आधार पर कोई भेदभाव नहीं हो सकता। जस्टिस रोहिंटन एफ. नरीमन ने अलग लेकिन समवर्ती फैसला सुनाते हुए कहा कि सभी धर्मो के लोग मंदिर जाते हैं। जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने भी अलग लेकिन समवर्ती फैसले में कहा,”धर्म महिलाओं को उनके पूजा करने के अधिकार से वंचित नहीं रख सकता।