6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद
तोते की मौत के बाद मालिक ने किया कुछ एेसा कि देख रह जाएंगे दंग- देखें वीडियो
Play video

तोते की मौत के बाद मालिक ने किया कुछ एेसा कि देख रह जाएंगे दंग- देखें वीडियो

हवन आैर दावत में शामिल हुए रिश्तेदार आैर दाेस्त
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 13 Mar 2018, 4:38 PM IST

अमरोहा।यूं तो आप ने अब तक तोता मैना की कई कहानियां सुनी होंगी। लेकिन तोते की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार इंसानों की तरह होता हुए शायद पहली बार सुना होगा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक तोते की मौत के बाद उसके मालिक ने इंसानों की तरह उसका अंतिम संस्कार तो किया। उसके बाद बाकायदा तेहरवीं भी कराया गया। तोते की मौत के बाद मालिक ने पहले तो हिन्दू रीती रिवाज से अंतिम संस्कार कराया और फिर तेहरवीं के कार्ड छपवाकर अपने रिश्तेदारों और परिचितों को कार्ड देकर बुलाया। इस कार्ड में तोते की आत्मा की शांति के लिए हवन पूजन कराने से लेकर तेहरवीं तक की सूचना छपवाई गई। इसके बाद बाकायदा लोगों को भोज भी कराया गया।