
मुरादाबाद। योगी राज में भूख से तड़पकर मरने का सिलसिला जारी है। अभी हाल ही में यूपी के बरेली में भूख से तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब ताजा मामला है मुरादाबाद का, जहां भूख और गरीबी से अमीर जहां (34 वर्ष) नामक एक महिला की मौत हो गई है। घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन में हडकंप मच गया है। आलम यह है कि कोई भी भूख से मौत की घटना को मानने को तैयार नहीं है। वहीं, इस मामले में राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने कहा की घटना बेहद दुखद है। अगर महिला की भूख से मौत हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।