26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादाबाद
रामपुर में हुआ कुछ ऐसा कि लोगों ने पुलिस पर शुरू कर दी पत्थरबाजी
Play video

रामपुर में हुआ कुछ ऐसा कि लोगों ने पुलिस पर शुरू कर दी पत्थरबाजी

लोगों को पत्थरबाजी करता देख भाग खड़ी हुई पुलिस, बाद में दलबल के साथ पहुंची
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 12 Sep 2018, 5:04 PM IST

रामपुर. शाहबाद बिलारी मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने दो साइकिल सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बिलारी शाहबाद मार्ग को जाम कर, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की जानकारी लगते ही सबसे पहले डायल हंड्रेड की टीम पहुंची और बाद में कोतवाली शाहबाद की पुलिस भी पहुंची । देखते ही देखते ग्रामीण और पुलिस वालों के बीच में जमकर पत्थरबाजी हुई। इस पत्थरबाजी में दर्जनों लोग चोटिल हो गए।

यह भी पढ़ें- लड़की ने युवक को प्रेम में फंसाकर रचा ली शादी, जब सच्चाई आई सामने तो सभी के उड़ गए होश

मौके पर पहुंची एडिशनल SP सुधा सिंह ने घटना का जायजा लेते हुए मीडिया को बताया कि एक आलू से भरी तेज रफ्तार पिकअप ने दो साइकिल सवारों को कुचल दिया, जिससे एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया । इसके बाद जाम खुलवाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया । हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह साफ नहीं हो पाया था कि अभी कितने पुलिस वालों को चोट लगी है। पथराव की घटना को गंभीरता से लेते हुए कई थानों की फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है। सीओ मिलक के अलावा कई थानेदार यहां स्थिति सामान्य होने तक तैनात रहे।

यह भी पढ़ें- BJP के इस बड़े नेता की हत्या की साजिश के आरोप में 10 असलों के साथ हिंदू युवा वाहिनी नेता गिरफ्तार

मरने वाला युवक मंगोली गांव का रहने वाला है। वह अपने निजी काम से खेत पर जा रहा था कि अचानक से आलू से भरी पिकअप ने उसे रौंद डाला।इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के जवान पत्थरबाजी करने वाले युवकों को हिरासत में लेकर लॉकअप में भेज दिया। पत्थरबाजों से निपटने के लिए एडिशनल एसपी सुधा सिंह ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जिन-जिन लोगों ने पत्थरबाजी और बलवा करने की कोशिश की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ऐसे तत्तों के खिलाफ FIR दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की बत कही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लगातार हमारी पुलिस टीम काम कर रही है। जिले में किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा, जिन्होंने आज पत्थरबाजी की है, उनके खिलाफ एक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ ही घायल को भी बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। यहां इमरजेंसी के विभाग के डॉक्टरों ने घायल का त्वरित इलाज शुरू कर दिया।