10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद

कभी इस जेल में कैदी बनकर गयीं थीं ये योगी की मंत्री और अब मंत्री बनकर, देखिये वीडियो क्या कहा आज

रीता बहुगुणा को 2010 में मायावती के खिलाफ टिप्पणी करने पर कई दिनों तक जेल में रहना पड़ा था।

Google source verification

मुरादाबाद: भाजपा सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर रीता बहुगुणा जोशी आज एक कार्यक्रम में पहुंची थी। पंचायत भवन में महिला अधिकारों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीँ इससे पहले रीता बहुगुणा जोशी जिला महिला जेल के निरिक्षण को पहुंच गयीं। यहां उन्होंने महिला बंदियों के बैरक के साथ ही उन्हें मिल रहीं सुविधाओं को लेकर जेल प्रशासन से पूछताछ की। इसके साथ ही रीता बहुगुणा ने अपने जेल में बंद होने के अनुभव को भी साझा किया। रीता बहुगुणा को 2010 में मायावती के खिलाफ टिप्पणी करने पर कई दिनों तक जेल में रहना पड़ा था।

ससुराल में संदिग्ध परिस्थिती में महिला वकील की मौत, ससुर आैर ननद ने बतार्इ अलग अलग वजह

यहां होंगी शामिल

कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी आज पंचायत भवन में महिला एवं बाल अधिकारों को लेकर आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हैं। इससे पूर्व उन्होंने सुबह होते ही जेल का निरिक्षण किया। जिसमें उन्होंने पहले से बेहतर हालात होने की बात कही। साथ ही कहा कि जब वे बंद थीं तब जेल में बहुत चूहे थे। लेकिन अब नहीं हैं। कैबिनेट मंत्री ने जेल में तादात से अधिक कैदी होने की भी बात स्वीकारी। इसके लिए भी जल्द कोई योजना बनाने के लिए अलग से समय देने की बात उन्होंने जेल अधिकारीयों से कही है।

VIDEO : कार में पति-पत्नी जा रहे थे घर, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बस और फिर दिखा ऐसा मंजर

अमृतसर हादसे पर कही ये बात

अमृतसर हादसे पर रीता बहुगुणा जोशी ने वहां की सरकार के साथ ही नगर निकाय को जिम्मेदार बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे इतने बड़े आयोजन की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी।

1857 के स्वाधीनता संग्राम में मारे गए पूर्वजों की कब्रें देखने यूपी के इस शहर पहुंचे अंग्रेज

मीटू अभियान को बताया सही

रीता बहुगुणा जोशी ने मीटू अभियान पर कहा कि इसे सभी को गंभीरता से लेना चाहिए। पहले बलात्कार जैसे घटनाओं को घरों में छिपा लिया जाता था। लेकिन अब लोग आगे आकर कार्यवाही के लिए आ रहे हैं तो समाज को भी इनके साथ आना चाहिए।

यूपी: सरकारी स्कूल में युवती से सामूहिक बलात्कार,आरोपी फरार

इस मामले में जेल गयीं थीं

यहां बता दें कि 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ टिप्पणी करने पर रीता बहुगुणा जोशी को कई दिनों तक जेल में रखा गया था। जिसके बाद वे अब पहली बार बतौर मंत्री जेल में आई थीं।

 

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश