22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरनगर
VIDEO: योगी के अफसर नहीं पहुंचे बैठक में, व्यापारी हुए बहुत नाराज
Play video

VIDEO: योगी के अफसर नहीं पहुंचे बैठक में, व्यापारी हुए बहुत नाराज

अतिक्रमण हटाआे अभियान के अंतर्गत होनी थी बैठक  

Google source verification

शामली। कांधला कस्बे में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते पूर्वी यमुना नहर स्थित डाक बंगले पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और व्यापारियों के बीच लंबी वार्ता हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने रोष प्रकट करते हुए व्यापारियों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। इस दौरान दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे। पिछले एक सप्ताह से कस्बे में एसडीएम कैराना डा. अमित पाल शर्मा और तहसीलदार रणवीर सिंह ने पालिका प्रशासन और पुलिस बल के साथ मिलकर कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रखा है। तीन दिन पूर्व व्यापारियों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया था। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों के साथ वार्ता करते हुए पालिका के मुख्य लिपिक मोहम्मद अकरम से प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मामले के निस्तारण की बात कहते हुए अतिक्रमण अभियान को रोके जाने की मांग की थी।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश