29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागदा
वीडियो: श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर निकाला चल समारोह, रामलला के गूंजे जयकारे
Play video

वीडियो: श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर निकाला चल समारोह, रामलला के गूंजे जयकारे

- एलईडी स्क्रीन पर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का किया सीधा प्रसारण
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागदा

•

image

Mukesh Malavat

•

Updated: 23 Jan 2024, 2:12 AM IST

खाचरौद. श्रीराम प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री रामलला उत्सव समिति के तत्वावधान में रामद्वारा धाम से प्रात: 9.15 बजे भगवान श्री रामजी की शोभायात्रा निकली जो करीब 2 किमी लंबी रही। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लिए, घुड़सवार हाथों में भगवान ध्वज, मस्तक पर केसरिया साफा बांध, कार सेवक सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष जय जय राम….जय श्री राम के उद्घोष लगाए चल रहे थे।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के घोष दल में विद्यार्थी रामधुन के स्वर से पूरे नगर को सुशोभित कर रहे थे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पुरानी कृषि उपज मंडी में पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हुई। रामभक्तों को स्वामी रामदयाल महाराज ने कहा इतने वर्षों की कठिन तपस्या के बाद आज भारत की धरती पर दीपावली मनी है। आज पूरा देश केसरिया रंग और दीपों की जगमगाहट से राम युग का आरंभ हुआ है। इसके पूर्व संघ स्वयंसेवक लोकेंद्र शर्मा ने कहां राम हिंदुओं के प्रतिपालक प्रतीक है। अगर धर्म को देखना है, धर्म का प्रतीक स्वरूप राम के रूप में हमें दिखता है। धर्म सभा समाप्ति पर दोपहर 12.29 बजे भगवान श्री राम की भव्य आरती 108 दीपकों से उतारी। बड़ी संख्या में भक्तजन भगवान की महा आरती के साक्षी बने। श्रीरामलला उत्सव समिति के तत्वाधान में सनातनी नगर भोज का आयोजन नवीन कृषि उपज मंडी में हुआ। नगर में कई प्रमुख चौराहों पर राम भक्तों ने खिचड़ी, हलवा, पोहा, कचोरी, लड्डू, दूध, जलेबी एवं अन्य पकवानों के स्टाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल हुए भक्तों को स्वल्पाहार कराया। संचालन सुनील माहेश्वरी एवं आभार कल्पेश वाघ ने माना। भोपा कॉलोनी वार्ड 21 में नीलकंठ महादेव ग्रुप ने प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया।
रामलला के जयकारों से गूंजा महिदपुर
महिदपुर. नगर पालिका परिषद् ने सोमवार को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत नगर में शोभायात्रा निकाली। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। हाथों में भगवा ध्वज लेकर युवतियां शोभायात्रा की रौनक बढ़ाती रही। शासकीय यशवंत उत्कृष्ठ विद्यालय के एनसीसी बैंड ने भी प्रदर्शन किया। नगर पालिका सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस ने बताया शोभायात्रा नगर पालिका से प्रारंभ हुई। जो रामलीला मैदान पहुंची। शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। एलईडी स्क्रीन पर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया। समारोह के बाद खिचड़ी का वितरण भी किया गया। इस दौरान विधायक दिनेश जैन बोस, रणछोड़ त्रिवेदी, गोगापुर ब्लॉक अध्यक्ष भरत शर्मा, नपा अध्यक्ष नानीबाई ओमप्रकाश माली, उपाध्यक्ष राजाराम कहार, पार्षद उमा पांडे, आशा राठौर, कैलाश बगाना, नेहा सकलेचा, सांसद प्रतिनिधि निर्भयसिंह भाटी, दिनेश परमार, एसडीएम अजय हींगे, तहसीलदार नवीन कुंभकार आदि मौजूद थे।
शोभायात्रा में श्रीराम भगवान की झांकियंा आकर्षण का केन्द्र रही। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बारापत्थर ने भगवान श्री राम की झांकी बनाई गई। संस्कार विद्या मंदिर द्वारा श्री राम परिवार की झांकी का निर्माण किया गया, जिसे लोगों ने निहारा। शोभायात्रा में जगदीश व्यायाम शाला के पहलवानों ने हैरतअंगेज करबत दिखाए। रामलीला मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रसिद्ध गायक विशेष ठाकुर एवं भजन मंडली द्वारा सुमधुर राम भजनों की प्रस्तुति दी गई। वही पूर्व एल्डरमैन विष्णुकांता ठाकुर ने भी भजन गाया। पुराने बस स्टैंड पर भगवान राम की विराजमान प्रतिमा की रंगोली का निर्माण करवाया। यह रंगोली महिदपुर के जिनदत्त स्कूल के बच्चों और कलाकारों ने बनाई। अयोध्या में विराजित भगवान राम की प्रतिमा का स्वरूप कलाकारों द्वारा दिया गया।
चल समारोह में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
उन्हेल. अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर उन्हेल में सुबह 10 बजे श्रीराम मंदिर से चल समारोह बैंड बाजे, डीजे, ढोल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाला। नगर के महिला, पुरुष, युवा भक्तगण हजारों की संख्या में शामिल हुए। चल समारोह मेें झांकियां भी साथ चल रही थी जिसमें भगवान श्री राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान के वेश में विराजित थे। बैंड डीजे व ढोल के साथ में भक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे। चल समारोह बस स्टैंड पर पहुंचा, जहां महाआरती के बाद नगर समरसता भोज का आयोजन हुआ। शाम 6 बजे लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर से बस स्टैंड तक श्री राम उत्सव समिति द्वारा 11000 दीपक लगाए गए। रात 7.30 बजे लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर पर महाआरती हुई। आरती के बाद 8 बजे श्री राम उत्सव समिति ने कवि सम्मेलन का आयोजन शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में किया। श्री राम मंदिर पर पंच धाकड़ समाज द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया। श्री राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा महाउत्सव मनाया7 12 बजे महाआरती के बाद सवा क्विंटल नुक्ती की महाप्रसादी का वितरण किया।
जय श्री राम भजनों से गूंजा गांव, निकाला विशाल चल समारोह
खेड़ाखजुरिया ञ्च पत्रिका. श्री राम मंदिर से बैंडबाजों के साथ विशाल चल समारोह निकला। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों सहित ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।
श्री राम के भजनों पर युवाओं की टोली नृत्य करते हुए संग चल रही थी। संपूर्ण गांव में जगह-जगह चल समारोह का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। संपूर्ण गांव में भ्रमण
करने के बाद चल समारोह पुन: मंदिर पहुंचा। महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया। माधोपुरा, मुंडलीदोतरू, पिपलिया नाथ सहित कई गांव में आयोजन संपन्न हुए ।