No video available
खैरथल के बाद पहुंचा हरसौली, वहां पगमार्क मिले
खैरथल/हरसौली. सरिस्का के टाइगर के बाद अब एक भालू भी खैरथल व हरसौली की तरफ निकल गया है। मंगलवार रात को करीब 11. 20 भालू खैरथल मंडी में बाइपास पर एक शोरूम के सामने सड़क पर आ गया। जिसका बुधवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया। अभी वन विभाग के लोग इसका पता लगा पाते भालू हरसौली- भोजपुर के बीच पहुंच गया। जहां उसके पगमार्क मिले हैं। वनकर्मी भालू की तलाश में जुटे हुए हैं। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
खैरथल के बाईपास पर रहने वाले हनुमान सैनी ने बताया की मंगलवार सुबह चार बजे वह श्मशान घाट के समीप से गुजर रहा था की सामने से भालू आ गया। वह डर के मारे वहां से भाग कर जीव जन्तु प्रेमी योगेश गुप्ता को सुचना दी। योगेश गुप्ता ने वन विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया। वहीं दूसरी घटना में मंडी बाईपास पर रामकरण खटाणा के नवनिर्मित शोरूम के सामने से भालू दिखाई दिया। घटना का पता सीसीटीवी फुटेज से मिला। भालू को आता देखकर एक श्वान अपनी जान बचाकर भागता दिखाई दिया है। भालू की तलाश की जा रही थी कि उसके पगमार्क हरसौली- भोजपुर के बीच बुधवार को मिले हैं। इसके बाद वनकर्मियों की टीमें इस इलाके में भालू की तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि करीब 27 जनवरी को सरिस्का से एक टाइगर ST-2303 भी इस तरफ निकल गया था और बहरोड़ इलाके में खेतों तक पहुंच गया था।