14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाचार
दिल्ली से 26 को होगा मेरी जान-मेरा संविधान अभियान का आगाज
Play video

दिल्ली से 26 को होगा मेरी जान-मेरा संविधान अभियान का आगाज

डूंगरपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग की ओर से संविधान रक्षक अभियान का आगाज 26 नवंबर को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम से किया जाएगा। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसकी शुरूआत करेंगे। कार्यक्रम में राजस्थान से हजारों लोग शामिल होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को यहां पत्रकार वार्ता में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ शंकर यादव ने दी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 16 Nov 2024, 1:04 PM IST

डूंगरपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग की ओर से संविधान रक्षक अभियान का आगाज 26 नवंबर को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम से किया जाएगा। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसकी शुरूआत करेंगे। कार्यक्रम में राजस्थान से हजारों लोग शामिल होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को यहां पत्रकार वार्ता में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ शंकर यादव ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत राज्य की 11 हजार 243 पंचायतों में 46 हजार से अधिक गांवों के लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई जाएगी। यादव ने कहा कि देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था और 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था। प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग की ओर से संविधान रक्षक दिवस के रूप में अभियान शुरू किया जा रहा है। एससी विभाग ने इसे पहचान देने के लिए मेरी जान मेरा संविधान नाम से अभियान को गति दी जा रही हैं। यह अभियान 60 दिनों तक चलेगा। अभियान के तहत गांवों में संविधान रक्षक तैयार किए जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार भी मौजूद थे।
भाजपा पर साधा निशान
डॉ यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते कहा कि भाजपा के कुछ नेताओं ने लोकसभा चुनाव में 400 सीटें पार करने पर संविधान बदलने की बात कही थी। यह भाजपा का चुनावी पैंतरा था। यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। अब तक के कार्यकाल में सरकार पूरी तरह से फैल साबित हुई हैं।