22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा
ब्रेकिंग: नोएडा में कोहरे ने लगाया रफ्तार पर ब्रेक, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, देखें VIDEO
Play video

ब्रेकिंग: नोएडा में कोहरे ने लगाया रफ्तार पर ब्रेक, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, देखें VIDEO

घने कोहरे के कारण नोएडा में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और सड़कों पर गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं।
Google source verification

नोएडा। रविवार सुबह पूरे नोएडा में कोहरे का कहर जारी है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। वहीं, सर्दी बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। 31 दिसंबर और रविवार होने के कारण लोग छुट्टियां मनाने के लिए अपने घर से तो निकल गए, लेकिन कोहरे के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। हाल यह है कि घने कोहरे के कारण जगह-जगह सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी है और लोग मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। सड़कों पर दृश्यता करीब 10 मीटर है। वहीं, यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण गाड़ियां रेंगते हुए चल रही हैं। इसके अलावा कई अन्य रूटों पर कोहरे के कारण सन्नाटा पसरा हुआ है। कयास लगाया जा रहा है कि कोहरे के कारण ठंड बढ़ भी सकता है।

 

बड़ी खबरें

View All

नोएडा

उत्तर प्रदेश