27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा
Play video

पेटीएम डाटा लीक मामला: मामूली कर्मचारी से बन गई थी कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट, ऐसा था रुतबा

पेटीएम कंपनी के मालिक को ब्लैकमेल कर 20 करोड़ रुपये मांगने के तीन आरोपियों को थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 23 Oct 2018, 10:25 AM IST

नोएडा. पेटीएम कंपनी के मालिक को ब्लैकमेल कर 20 करोड़ रुपये मांगने के तीन आरोपियों को थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कंपनी की महिला वाइस प्रसिडेंट, उसका पति और एक अन्य कर्मचारी शामिल है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट व विजय शेखर शर्मा के भाई अजय शेखर शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाही की है। इस मामले शामिल कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमे भेजी गई है।

कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट व विजय शेखर शर्मा के भाई अजय शेखर शर्मा ने थाना सैक्टर 20 मे एफ़आईआर दर्ज़ कराई थी। पेटीएम कंपनी के एमडी विजय शेखर शर्मा से 20 सितंबर को वाट्सएप कॉल करके डॉटा को सार्वजिनक करने की धमकी देकर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। उसके दिये गए खाते में कंपनी की तरफ से 10 अक्टूबर को चेक करने के लिये 67 रुपये और बाद में 15 अक्टूबर को 2 लाख रुपये ऑन लाइन ट्रांसफर किये गए हैं। पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश की तो पता चला की इस सारे कारगुजारियों पीछे कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट सोनिया धवन है, जो विजय शेखर की निजी सचिव भी उनका हाथ है। पुलिस ने सोमवार को कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट सोनिया धवन, उनके पति रूपक जैन व कंपनी कर्मचारी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।

भाई अजय शेखर शर्मा ने बताया कि प्रतीक लोरीयल सोसायटी सेक्टर 120 में रहने वाली सोनिया धवन कंपनी में वाइस प्रेसीडेंट थी। वह कंपनी में पिछले 10 वर्षों से जुड़ी हुई थी। आरोप है कि सोनिया ने साजिश के तहत उनके भाई के मोबाइल और कंप्यूटर से गोपनीय और निजी डाटा चोरी कर लिया।

मामूली कर्मचारी से बन गई थी वाइस प्रेसीडेंट

सोनिया धवन का कंपनी में रुतबा था। सोनिया धवन पेटीएम से जुड़ने से पहले एक न्यूजपेपर में आॅपरेशन पद पर तैनात थी। 2010 में अखबर को छोड़कर पेटीएम ज्वाइन किया। यह कंपनी में सेकेंड्री कांट्रैक्ट के पद पर तैनात हुई थी। विजय शेखर शर्मा से नजदीकियों के चलते पूरी कंपनी पर होल्ड हो गया।