26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा
शुद्धता के नाम पर ब्रांडेड कंपनियों की खरीद रहे हैं मिठाइयां तो हो जाए सावधान, देखें वीडियो
Play video

शुद्धता के नाम पर ब्रांडेड कंपनियों की खरीद रहे हैं मिठाइयां तो हो जाए सावधान, देखें वीडियो

मिठाई की फैक्टरी पर छापा, 12 गिरफ्तार, भीरी मात्र बड़े ब्रांडेड कंपनीयों के डिब्बों में पैक की गई मिठाइयां बरामद, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 7 Nov 2018, 3:52 PM IST

नोएडा. दीपावली के पर्व पर मिठाइयों की मांग अचानक ही बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाने के लिए बड़ी ब्रांडेड कंपनीयों के डिब्बो में मिलावटी और नकली मिठाइयां भरकर बेचने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा की ईको-3 थाने की पुलिस ने एक मिठाई फैक्ट्री पर छापा मारकर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग सोन-पापड़ी बना कर बीकानेर ब्रांड के डिब्बो में भरकर मार्केट में भेजने की तैयारी में जुटे थे। छापे के बाद पुलिस ने खाद्य विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम पकड़ी मिठाइयों की जांच में जुट गई है।


ग्रेटर नोएडा के जलपूरा गांव में चल रही मिठाई की इस फ़ैक्ट्री में धड़ल्ले से सोनपापड़ी बनाया और पैक किया जा रहा था। बताया जाता है कि इस फ़ैक्ट्री दिवाली के त्योहार को देखते हुए शुरू किया गया था । इसकी सूचना मिलने पर ईको-3 थाने की पुलिस ने यहां पर छापा मारकर 12 लोगों को गिरफ्तार किया। फ़ैक्ट्री से भारी मात्र रॉ मटीरियल, मशीन और बीकानेर ब्रांड के हजारो डिब्बे बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस फ़ैक्ट्री को चलाने के लिए कोई लाइसेन्स तक नहीं लिया गया था। छापे के बाद पुलिस ने इसकी सूचना खाद्य विभाग को दी। मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम मिठाई की जांच की और मावे, मिठाई व वनस्पति घी के सैम्पल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा दिया।