
नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा जबरदस्ती लागू की गई टैक्स प्रणाली को लेकर गिलगित बाल्टिस्तान लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को इस पाक टैक्स प्रणाली को लेकर पूरे क्षेत्र में पाक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गिलगित की बिजनेस कम्युनिटी का आरोप है कि एक ओर तो पाकिस्तान का सर्वोच्च न्यायालय इस क्षेत्र को विवादित क्षेत्र घोषित कर रहा है, वहीं इस्लामाबाद की ओर से यहां बेतुका टैक्स भी थोपा जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान को यहां टैक्स लगाने का कोई अधिकार नहीं है।