27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान
इमरान खान बोले- मेरी सभी नीतियां कमजोर को मजबूत करने वाली होंगी
Play video

इमरान खान बोले- मेरी सभी नीतियां कमजोर को मजबूत करने वाली होंगी

पाकिस्तान के पीएम बनने पहले इमरान खान ने कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि मेरी सरकार पहली सरकार होगी जो राजनीतिक उत्पीड़न में संलिप्त नहीं होगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 26 Jul 2018, 9:43 PM IST

इस्लामबाद: पाकिस्तान के भावी वजीरे आजम इमरान खान ने देश के लोगों को वोट देने के लिए धन्यवाद दिया। खान ने अपने अतीत को याद करते हुए कहा कि मैं राजनीति में आया क्योंकि मैं पाकिस्तान को वह देश बनाना चाहता था जिसका सपना जिन्ना ने देखा था। यह एक ऐतिहासिक चुनाव है। मैं विशेषकर बलूचिस्तान के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने आतंकवाद के बावजूद बड़ी संख्या में वोट किया।

कमजोर को बनाएंगे मजबूत

इमरान खान ने देश की जनता से कहा कि मेरी सभी नीतियां कमजोर को मजबूत करने पर केंद्रित होंगी। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंदाज में कहा कि वह पाकिस्तान को एक कल्याणकारी राज्य बनाना चाहते हैं। इमरान ने कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि मेरी सरकार पहली सरकार होगी जो राजनीतिक उत्पीड़न में संलिप्त नहीं होगी।

खुदा ने सेवा का मौका दिया

पीटीआई प्रमुख ने कहा कि हम पाकिस्तान में लोकतंत्र के मजबूत होने का गवाह बन रहे हैं। कई आतंकी घटनाओं के बावजूद चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। 22 वर्ष पहले अपने राजनीतिक संघर्ष की शुरुआत करने वाले इमरान ने कहा, “खुदा ने मुझे मेरे सपने को पूरा करने का मौका दिया।