
पाली/रोहट. कस्बे में पटेल छात्रावास में करीब डेढ घंटे से राह देख रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उस वक्त मायूसी आ गई जब पायलट ने उनसे कोई बातचीत नहीं की। हुआ यूं कि शुक्रवार की सुबह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट सुबह दस बजे जोधपुर से चितौडग़ढ़ जाते समय रोहट रुके। यहां पटेल छात्रावास में कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने स्वागत किया। पायलट इतनी जल्दबाजी में रहे कि उन्होंने ठीक से माला-साफा भी नहीं पहना। कार्यकतार्आ को यह भी नाराजगी है कि पायलट ने उनसे बात तक नही की। कार्यकत्ताओं ने पाली विधानसभा में टिकट किसान को देने को कहा तो पायलट ने कहा कि टिकट किसी को भी मिले वोट कांग्रेस को देना है। कुछ कार्यकर्ता पायलट के साथ सेल्फी लेने लगे तो उनके साथ गार्ड ने धक्का देकर एक तरफ कर दिया। पायलट के जाने के बाद कार्यकत्ताओं ने रोष प्रकट किया।