
पाली। शहर के सूरजपोल चौराहे पर शनिवार को सिग्नल पर लगी लालबत्ती क्रॉस करने पर यातायात पुलिस कर्मियों ने रोडवेज बस का चालान किया। चालान होने के विरोध में रोडवेज चालक ओर परिचालक ने हंगामा कर दिया।
पाली शहर से होते हुए आबूरोड से फलोदी की ओर जा रही फलोदी डिपो की रोडवेज के बस चालक उमराव पुत्र बाबू खान जो सूरजपोल चौहरे पर लगी लालबत्ती क्रॉस कर जा रहा था। इस दौरान चौराहे पर खड़े यातायात पुलिस कर्मियों ने बस को रोक कर चालान कर दिया। चालान होने के विरोध में बस चालक व परिचालक उम्मेदाराम ने हंगामा कर दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच चालक व परिचालक से समझाइश कर मामला शांत किया।