15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
VIDEO :  दुजाना पहुंची यूपीएससी में चयनित बेटी के स्वागत को उमड़े ग्रामीण….
Play video

VIDEO : दुजाना पहुंची यूपीएससी में चयनित बेटी के स्वागत को उमड़े ग्रामीण….

पूजा राणावत ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परिणाम में 258वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया
Google source verification

पाली

image

Kesharam Bander

Jun 18, 2018

पाली/तखतगढ़। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परिणाम में 258वीें रैंक प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित करने वाली पूजा राणावत सोमवार को दुजाना गांव पहुंची। केन्द्रीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने पर गांव की बेटी का स्वागत करने को ग्रामीण उमड़ पड़े। दूजाना पहुंची पूजा राणावत ने बताया कि यह गांव उनके पिताजी की मातृभूमि है। जिसके प्रति उनका प्रेम बरकरार रहेगा। चाहे उसे भारत के किसी भी कोने में सेवा का मौका मिले। पूजा राणावत के पहली बार आगमन पर ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया। वही 20 जून को सुमित्रादेवी पन्नालाल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पूजा राणावत का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है पूजा राणावत मारवाड़ क्षेत्र की पहली जैन महिला होगी जिन्होने कलक्टर के समकक्ष परीक्षा पास की है। राणावत के स्वागत कार्यक्रम में सुमित्राबाई पन्नालाल राणावत चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पन्नालाल, उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा, सीओ अमरसिंह, सुमेरपुर पालिकाध्यक्ष जोराराम कुमावत सांडरेाव थाना प्रभारी सीमा जाखड, बांकली भाजपा मंडल अध्यक्ष लालाराम, दुजाना सरपंच नागेश देवासी सहित ग्रामीणजन मौजुद थे।