15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
निर्जला एकादशी 2018 : मंदिरों में दर्शन कर शहरवासियों ने किया जमकर दान पूण्य….यहां देखें विडियों
Play video

निर्जला एकादशी 2018 : मंदिरों में दर्शन कर शहरवासियों ने किया जमकर दान पूण्य….यहां देखें विडियों

-सोमनाथ मंदिर में हुआ कथा का आयोजन
Google source verification

पाली

image

Kesharam Bander

Jun 23, 2018

पाली। शहर में शनिवार को निर्जला एकादशी मनाई गई। एकादशी के मौके पर शहरवासियों ने दान-पूण्य करते नजर आए। वहीं सोमनाथ मंदिर में कथा का आयोजन किया गया। शहरवासियों द्वारा जगह-जगह पर शर्बत, गन्ना रस, ज्यूस आदि के स्टॉल लगाए गई। लगाई गई स्टॉलो के पास से गुजरते वाहन चालको, राहगीरो को इन शीतल पेय का सेवन करवाया गया। निर्जला एकादशी को लेकर मंदिरो में कथाओं का वाचन भी किया गया। सोमनाथ मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा सत्संग किया गया। ज्योतिषियों का मानना है कि जो निर्जला एकादशी का व्रत करता है वह दीर्घायु और मोक्ष को प्राप्त होता है। आज के दिन शरबत बांटना अच्छा माना जाता है। शहरभर में निर्जला एकादशी को लेकर शहरवासी दान-पूण्य करने में जुटे हुए नजर आए।मंदिरों के बाहर महिलाओं द्वारा कन्याओं व गरीब बच्चों को फलों का वितरण किया गया। वही शहर के विभिन्न मंदिरों मे भी दर्शनों के लिए लोगो की भीड़ लगी रही। मंदिरों में महिलाओं द्वारा सत्संग भी किया जा गया।