16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
Play video

VIDEO : प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

- कलेक्ट्रेट में हुआ बैठक का आयोजन
Google source verification

पाली

•

image

Kesharam Bander

•

Jun 30, 2018

पाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 7 जुलाई को जयपुर में प्रस्तावित यात्रा को लेकर जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिले के उपखंड अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों को जयपुर ले जाने को लेकर की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी विकास अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी लाभार्थियों की सूची सोमवार तक जिला कलेक्ट्रेट में भेजे। कलक्टर ने बताया कि सभी लाभार्थी 6 जुलाई की रात कुछ क्षेत्रों से 7 जुलाई की सुबह जल्दी बसों के जरिए जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जयपुर में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इन सभी लाभार्थियों का सीधे संवाद का कार्यक्रम है। इस आयोजन को लेकर उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ ने भी बैठक में हिस्सा लिया