15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली
अमृतं जलम् : श्रम की बूंदो से निखरा बाबागांव का गांवाई तालाब
Play video

अमृतं जलम् : श्रम की बूंदो से निखरा बाबागांव का गांवाई तालाब

ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान
Google source verification

पाली

image

Kesharam Bander

Jun 24, 2018

पाली/तखतगढ। जल संरक्षण व जल स्त्रोतों के संवद्र्धन को लेकर पत्रिका द्वारा चलाये जा रहे अमृतं जलम् महाभियान के तहत रविवार को तखतगढ कस्बे के समीप बाबागांव के गांवाई तालाब पर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। ग्राम पंचायत बसंत के तत्वावधान में यह कार्यक्रम चलाया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी तालाब पर श्रमदान किया गया। ग्रामीणों द्वारा पत्रिका द्वारा चलाये जा रहे अमृतं जलम् जैसे पुनित अभियान की सराहना की व जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर समाजसेवी हिम्मतसिंह राजपुरोहित, प्रधानाध्यापक आकदडा जस्साराम, वार्ड पंच तगाराम मीणा, बलबंत कुमार, कानसिंह राठौड, किशोरसिंह राजपुरोहित, शवाराम देवासी, मानाराम देवासी, पीराराम, भीमाराम, लुंबाराम, खंगाराराम, कुपाराम मंजु चौधरी, सुखीदेवी मेघवाल, धर्मीदेवी, तुलसीदेवी चौधरी, सुखी प्रजापत, गीता देवी मेघवाल, पुष्पा चौधरी, मोहनी भील, नेनूदेवी गुरू, सुखी चौधरी सहित ग्रामीण मौजुद रहे। वही इस मौके पर बाबागांव निवासी व आकदडा प्रधानाध्यापक जस्साराम चौधरी ने कहा की जल ही जीवन है। हमें पंरपरागत जलस्त्रोतो के संरक्षण के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। पानी को सहेजना होगा व इसके दुरूपयोग को रोकना होगा।