
पाली/तखतगढ़। तखतगढ़ के समीपवर्ती कोसेलाव गांव में रविवार को राजस्थान पत्रिका व ग्राम पंचायत के तत्वावधान में अमृतं जलम् अभियान के तहत जल सरंक्षण को लेकर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने गांवाई तालाब पर श्रमदान किया।
अमृतं जलम् अभियान के तहत ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने उत्साह से भाग लिया व तालाब पर श्रमदान कर उसका रूप निखारा। इस मौके पर जेसीबी व टे्रक्टरो की मदद से तालाब की सफाई की गई। सुमेरपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष सुमेरसिंह, सरपंच नारायणसिंह, उप सरपंच ओमप्रकाश मदेरणा, पूर्व प्रधान सुमेरसिंह खिमाडा, हनुमान भाटी सहित सैकड़ो महिलाओं व पुरूषों ने तालाब पर श्रमदान किया। इस मौके पर ग्रामीणों सहित महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। इस मौके पर वार्ड पंच भंवरलाल मीणा, उमाराम मेघवाल, आदाराम मीणा, भुराराम मेघवाल, पेमाराम मीणा, भरतकुमार वैष्णव, देवाराम मेघवाल, थानाराम मीणा, मोहनलाल माली, सीतादेवी, सुखीदेवी, लक्ष्मी देवासी, बाबूदेवी, प्यारीदेवी, झूमी देवी, कसनी, जमनी, तलसी, चंपादेवी सहित महिलाएं मौजुद थी।