8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
Rajasthan Road Accident: शोक सभा में जा रहे दो परिवारों की जीप ट्रक में घुसी, 4 की दर्दनाक मौत
Play video

Rajasthan Road Accident: शोक सभा में जा रहे दो परिवारों की जीप ट्रक में घुसी, 4 की दर्दनाक मौत

Rajasthan Road Accident: पाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के मानपुर भाकरी से सिरोही जिले के आबूरोड के मावल में आयोजित एक शोक सभा में जा रहे थे दो परिवार के लोग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 8 May 2023, 4:49 PM IST

Rajasthan Road Accident: सिरोही जिले के आबूरोड-पालनपुर फोरलेन हाइवे पर एलआईसी कट के पास सोमवार सुबह अपने परिजन की शोक सभा में जा रहे दो परिवार के लोगों से भरी जीप आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे जीप में सवार चार जनों की दर्दनाक हो गई। जबकि 9 जने घायल हो गए। सभी लोग पाली जिले के मानपुर भाकरी क्षेत्र से जीप में सवार होकर आबूरोड के मावल में अपने परिजन की मौत के बाद रखी गई शोकसभा में जा रहे थे। तभी फोरलेन पर ट्रक से टकराने के बाद जीप पलटने से दुर्घटना का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कोई सड़क पर गिर गया तो कोई जीप के नीचे दब गया। हादसे के दौरान यहां चीख-पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर दौड़कर आए लोग घायलों की मदद में जुट गए।

रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि हादसा सिरोही जिले के आबूरोड-पालनपुर फोरलेन हाइवे पर एलआईसी कट के पास सुबह 8 बजे हुआ। हादसे में तुलसाराम पुत्र बालु उम्र साल 60, शनु पत्नी कालु उम्र 35 साल, पिक्की पत्नी सुरेश उम्र 40 साल व बुदाराम पुत्र पुनाराम उम्र 48 साल की मौत हो गई। हादसे में चंबा बैन पत्नी भूराराम उम्र 40 साल, कल्या पत्नी लक्ष्मण उम्र 35 साल, कमला पत्नी मांगीलाल उम्र 40 साल, इंद्रा पत्नी बगदाराम उम्र 30 साल, प्यारी देवी पत्नी कुनाराम उम्र 50 साल, सुकी बाई पत्नी शिवजी उम्र 60 साल, बाबूराम पुत्र सवाराम (चालक) उम्र 48 साल, लक्ष्मण पुत्र बुदाराम उम्र 50 साल घायल हो गए। गंभीर घायल 7 लोगों को पालनपुर (गुजरात) रेफर किया है।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल गाड़ी में फंसे रहे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने की कवायद में जुट गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और आबू रोड के अस्पताल पहुंचाया।

शोक सभा में जा रहा थे
सभी लोग पाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में मानपुर भाकरी के रहने वाले हैं। वे जीप में सवार होकर आबूरोड के मावल जा रहे थे। शनु के भाई की 5 अप्रैल को मौत हो गई थी। जिसको लेकर मावल में आयोजित में शोक सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। गाड़ी में शनु और तुलसाराम का परिवार था।

सांसद पहुंचे अस्पताल, घायलों की तत्काल मदद के निर्देश
इधर, भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने पर सांसद देवजी पटेल अस्पताल पहुंचे। घायलों से घटना व स्वास्थ्य की जानकारी ली। सांसद ने अस्पताल प्रभारी डॉ. पीएन गुप्ता को आवश्यक निर्देश देते हुए घायलों की हर सम्भव मदद करने की बात कही। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अजयनाथ ढाका, पार्षद अमरसिंह, मंडल महामंत्री अजय वाला, रवि जांगिड आदि मौजूद थे।