9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : अमित शाह के दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, महामंत्री ने लिया जायजा
Play video

VIDEO : अमित शाह के दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, महामंत्री ने लिया जायजा

-16 को पाली आएंगे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 14, 2018

पाली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर पूरी पार्टी जुटी हुई है। पिछले कई दिनों से प्रदेश नेताओं के दौरे पाली हो रहे हैं। संगठन के स्थानीय पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि कार्यक्रम की तैयारियों में दिन-रात एक कर रहे हैं। शाह 16 सितम्बर को पाली आएंगे। वे यहां दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पहला कार्यक्रम बांगड़ कॉलेज में शक्ति केन्द्र प्रभारियों का सम्मेलन होगा, जिसमें पाली, जालोर व सिरोही के कार्यकर्ता शामिल होंगे। दूसरा कार्यक्रम अणुव्रत नगर में ओबीसी मोर्चे का संभाग स्तरीय सम्मेलन होगा।

शाह के दौरे को लेकर प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व जोधपुर संभाग प्रभारी राजेंद्र गहलोत ने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन ने सभी पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिद्दत से जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर को शाह हेलीकॉप्टर के जरिए जोधपुर से पाली पहुंचेंगे। पाली पहुंचने के बाद बांगड़ कॉलेज में शक्ति केंद्र के प्रभारियों व संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। अणुव्रत नगर में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग कमेटी गठित की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत ने भी आवश्यक निर्देश दिए। आइटी सेल मीडिया सेल, नमो ऐप के अलावा जिला प्रवक्ता, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व मंडल के पदाधिकारियों के साथ भी उन्होंने बैठक की। इससे पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़, नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा के साथ दोनों कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया। बैठक में सुनील भंडारी, राकेश भाटी, राम किशोर साहू, नरपत दवे व राधेश्याम चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।