11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : लूट के बाद हुई महिला की मौत, सीरवी समाज में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
Play video

VIDEO : लूट के बाद हुई महिला की मौत, सीरवी समाज में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

-सीरवी समाज ने की जांच की मांग, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 6 Sep 2018, 3:04 PM IST

रायपुर/पाली। मारवाड़-रायपुर के हाजीवास गांव के निकट बेरा देवसागर पर बुधवार दोपहर में बदमाशों ने लूट की नियत से घर पर अकेली 55 वर्षीय महिला केलकी देवी पत्नी जीयाराम सीरवी पर हमला कर घायल कर दिया था। घायल महिला की उपचार के दौरान बीती देर रात ब्यावर के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड की सहायता से सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर को हाजीवास गांव के निकट बेरा देवसागर पर बुधवार दोपहर को कुछ बदमाशों ने लूट की नियत से 55 वर्षीय केलकी देवी पर हमला करते हुए गले में पहनी सोने की कंठी, कानों में पहने टॉपस, मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल केलकी देवी तीन घंटे तक तड़पती रही। शाम को इसके पति के घर पहुंचने के बाद महिला को निमाज अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ब्यावर रेफर कर दिया। देर रात इस महिला का ब्यावर के अस्पताल में दम टूट गया। जैतारण डीएसपी वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर जांच शुरू कर दी। इस घटना को लेकर जैतारण थाने में हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है।

पूर्व मंत्री व जिला प्रमुख ने की जांच की मांग
महिला की लूट के बाद हुई मौत का मामला गर्माने लगा है। इस घटना को लेकर पूर्व मंत्री व सीरवी समाज के धर्मगुरु माधोसिंह और जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी ने घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस से जांच की मांग की है। महिला की हुई मौत के बाद सीरवी समाज में आक्रोश फेलने लगा है।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़