6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : पाली बंद का रहा मिलाजुला असर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर बंद करवाए पेट्रोल पम्प

-कई बाजारों की खुली है दुकानें, जगह-जगह तैनात है पुलिस के जवान-कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल चौराहे पर दिया धरना

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 10, 2018

पाली। पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी व महंगाई के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान के तहत सोमवार को पाली बंद पर मिलाजुला असर देखा जा रहा है। सुबह 11. बजे तक शहर में कई बाजारों की दुकानें खुली नजर आई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर शहर की दुकानों के साथ पेट्रोल पम्प बंद करवाए। इस दौरान दो-तीन जगह पर व्यापारियों ने दुकानें बंद नहीं की तो कांग्रेस कार्यकर्ता उलझते दिखे। फिलहाल कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल चौराहे पर एकत्रित होकर धरना दिया है। शहर भर में पुलिस जाप्ता भी तैनात किया गया है।

जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास ने बताया कि पूरे देश में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल और रसाई गैस जैसी आम जरूरत की वस्तुओं की कीमतें लगातार बढऩे से आमजन परेशान है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस की महासचिव अनीता भाटी, पूर्व सभापति केवलचंद गुलेच्छा, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला, कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, सुमीत्रा जैन, मांगीलाल गांधी, प्रकाश सांख्ला, महावीरसिंह सुकरलाई, जन्नत बानो, जीवराज बोराणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस बंद में शामिल हैं।

जिले में भी दिखा बंद का मिलाजुला असर
जिले के सुमेरपुर, बाली, फालना, सादड़ी, मारवाड़ जंक्शन, खिंवाड़ा, नाड़ोल, रायपुर, बर, सेंदड़ा, जैतारण, निमाज, सोजतसिटी, सोजत रोड, तखतगढ़, राणावास, आउवा, देसूरी, घाणेराव, चंड़ावल, गुंदोज, सोमेसर सहित कई कस्बों व गांवों में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। कई जगज कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद करने की अपील की। कई स्थानों पर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पेट्रोल पम्पों को भी बंद करवाया गया है।