6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : गुजराती गीतों संग लगा पंजाबी तडक़ा तो थिरक उठे पालीवासी
Play video

VIDEO : गुजराती गीतों संग लगा पंजाबी तडक़ा तो थिरक उठे पालीवासी

-राजस्थान पत्रिका व पान बहार की ओर से आयोजित डांडिया महोत्सव में टीवी कलाकारों संग थिरके शहरवासी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 18 Oct 2018, 11:23 AM IST

पाली। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मखमली घास का मैदान शहरवासियों से खचाखच भरा हुआ था। डीजे पर बज रहे म्यूजिक के बीच पंजाबी सिंगर बाबूसिंह दमदार आवाज में हिन्दी-पंजाबी गाने गा रहे थे और उत्साह, उमंग के साथ शहरवासी झूम रहे थे। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार रात जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ के मखमली घास वाले मैदान में राजस्थान पत्रिका व पान बहार की ओर से आयोजित डांडिया महोत्सव में देखने को मिला।

जिसमें बच्चों से लेकर बड़े तक देर रात तक गुजराती गीतों के साथ लगे पंजाबी तडक़े की मस्ती में झूमते रहे। महोत्सव में शाम सात बजे माता की तस्वीर के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित किया और इसके साथ ही शुरू हो गया मस्ती, उल्लास और नाचने का दौर। पंजाबी सिंगर बाबूसिंह, टीवी कलाकार शैलेन्द्र व्यास व पाली के विकल्प मेहता (जूनियर अक्षय कुमार) के साथ ही कमलसिंह संधु के गीत व नृत्य की प्रस्तुतियों के बीच हजारों शहरवासी रात तक बिना थके और रुके नाचते रहे। स्थित यह रही कि जब रात में डांडिया महोत्सव के समापन का ऐलान किया तो भी शहरवासी थिरकते हुए नहीं थमे और गायकों से गीत गाने का आग्रह कर नाचते रहे। गरबा महोत्सव के दौरान स्टेज पर प्रस्तुति दे रहे कलाकारों को शहरवासियों ने मोबाइल में भी कैद किया।

एक सेल्फी हो जाए…
शहरवासियों में पंजाबी सिंगर बाबूसिंह, टीवी कलाकार शैलेन्द्र व्यास व पाली के विकल्प मेहता (जूनियर अक्षय कुमार) के साथ सेल्फी व फोटो खिंचवाने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। हर कोई उनके साथ सेल्फी व फोटो खिंचवाने के लिए उत्सुक नजर आया। महोत्सव में आए युवक-युवतियों ने मित्रों व परिजनों के साथ भी सेल्फी लेकर यादों को संजोया।

उपहार पाकर खिले चेहरे
डांडिया महोत्सव में बेहतरीन डांस करने वाले नर्तकों को पान बहार की ओर से उपहार दिए गए। फिमेल में प्राची जैन, मेल में अर्थव माली व चाइल्ड में लक्षिता पंवार को बेस्ट डांसर चुना गया। जिन्हें पान बहार के रवि बोहरा सहित अन्य अतिथियों ने उपहार दिए। इसी तरह निशा सैन, दीपिका सोनी, मनीषा, सुमनलता व्यास, वर्षा जांगिड़ को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

इनका रहा सहयोग
महोत्सव में बीसीएम प्रोपर्टीज के मगराज जैन, होटल सिद्धार्थ ग्रुप के विनोद सिंघवी, महाबल मॉल के श्याम सैन, सरस डेयरी के एमडी करूण चंडालिया, उज्जवल विक्रम लॉ कॉलेज के गुणेश रावल, राजाराम गु्रप के सुरेशचंद्र गुप्ता, पान बहार से लक्की लखवानी, ओमप्रकाश, सूर्यप्रकाश व्यास, रवि, स्मार्ट स्कूल जूनियर के भावेश सोनी, रवि सेवानी स्टेअप डांस, कमलेश सोनगरा, प्रकाश रांगी बाबा रामदेव डीजे, होटल सिद्धार्थ से निरंजन परिहार, कपिल व्यास भैरवा इवेंट का सहयोग रहा। जिनका राजस्थान पत्रिका की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।