10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : भगवान राम ने तोड़ा धनुष, विजयादशमी पर निकालेंगे शौर्य शोभायात्रा
Play video

VIDEO : भगवान राम ने तोड़ा धनुष, विजयादशमी पर निकालेंगे शौर्य शोभायात्रा

-पाली शहर के रामलीला मैदान में चल रहा है रामलीला का मंचन-रामलीला में कलाकारों ने दी भावानुरूप प्रस्तुतियां
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 15 Oct 2018, 2:33 PM IST

पाली। रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित हो रही संगीतमय रामलीला में सीता स्वयंवर से लेकर राम वनवास तक के प्रसंग का कलाकारों ने सजीव मंचन किया। रामलीला के संगीतकार पवन जयपुरी व लक्ष्मी कान्त उर्फ लाली पारस गायका सीमा कनोजिया ने स्वर दिए।

रामलीला के मंचन में निर्देशक हरिचरण वैष्णव, सह निर्देशक गणेश परिहार के निर्देशन में घनश्याम भाटी, रोहित शर्मा, गोविंद गोयल, ज्ञानचंद राठौड़, जीवराज चौहान, मांगूसिंह दूदातव सहित अन्य कलाकारों ने रामलीला के प्रसंगों का नाटकीय रूपान्तरण स्टेज पर किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष मानमल लसोड, उपाध्यक्ष एम.एम. बोडा, सचिव परमेश्वर जोशी, सह सचिव नीलम बंसल, मुकेश नागर, अजय कुमार शर्मा, नरेश कुमार बोहरा उपस्थित रहे।

विजयादशमी पर निकालेंगे शौर्य शोभायात्रा
विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में विजयादशमी पर शहर में शौर्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका विनीता जोशी ने बताया कि 19 अक्टूबर की सुबह नौ बजे बापू नगर विस्तार से शोभायात्रा रवाना होगी। जो नहर पुलिया, जनता कॉलोनी, आदर्श नगर, अ बेडकर सर्कल होते हुए आदर्श नगर स्थित रत्नेश्वर महादेव में पहुंचेगी। वहां धर्मसभा होगी होगा तथा मातृशक्ति शस्त्र पूजन करेगी।