3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत
विधायक ने इस तरह दिया हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश, देखें वीडियो
Play video

विधायक ने इस तरह दिया हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश, देखें वीडियो

इस बार मुस्लिम बहनों में भी अपने विधायक को राखी बांधने का उत्साह दिखा।
Google source verification

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने रक्षाबंधन पर क्षेत्र की सभी महिला बहनों को आमंत्रित कर उनसे राखी बंधवाकर उनकी रक्षा का वचन दिया। इस दौरान क्षेत्रभर की सभी बहनें काफी उत्साहित दिखीं कि वो पहली बार किसी विधायक के राखी बांधकर उनसे उनकी रक्षा का वचन ले रही हैं। वहीं इस बार मुस्लिम बहनों में भी अपने विधायक को राखी बांधने का उत्साह दिखा।

यह भी पढ़ें- राहुल के बचाव मेंं कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान मेंं, जानिए क्या है मामला

सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने रक्षाबंधन पर शहर के निजी बारात घर में सभी धर्म-वर्गों की महिलाओं को आमंत्रित कर कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की महिलाओं सहित अग्रवाल सभा, कुर्मी क्षत्रिय महासभा, लोधी महासभा, ब्राह्मण महासभा, सिख समाज, कायस्थ महासभा, मौर्य महासभा, वाल्मीकि समाज, व्यापार मंडल के साथ ही बेनहर पब्लिक स्कूल, पुष्प इंस्टीट्यूट, अवंती बाई बालिका इंटर कालेज, भाजपा महिला मोर्चा, आरएसएस से जुड़ी महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। सभी वर्ग व समाज की महिलाओं ने हजारों की संख्या में पहुंचकर सभी ने विधायक संजय को राखी बांधी, जिसके बाद जलपान कराते हुए सदर विधायक ने उपहार दिए और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने कहा कि वो चाहे विधायक रहें या ना रहेंं यह कार्यक्रम हमेशा चलता रहेगा। कार्यक्रम में जो मुस्लिम बहनें आयी हैं वो भी उनकी बहने हैंं इसे राजनीति से न जोड़ा जाये और वो सभी की रक्षा का संकल्प लेते हैं।