17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत
मेनका गांधी पर लगे गंभीर आरोप, ब्लॉक प्रमुख चुनावों में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए मेनका गांधी मुर्दाबाद के नारे
Play video

मेनका गांधी पर लगे गंभीर आरोप, ब्लॉक प्रमुख चुनावों में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए मेनका गांधी मुर्दाबाद के नारे

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप कि मेनका गांधी संगठन से अलग खुद की पार्टी चला रही हैंं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उन्होंने भाजपा के खिलाफ प्रत्याशी उतारे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 10 Mar 2018, 10:19 AM IST

पीलीभीत। जिले की सांसद व केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी का विरोध अब उन्हीं की पार्टी के लोग करने लगे हैं। मेनका पर आरोप है कि वो संगठन से अलग अपनी खुद की पार्टी चला रही हैं। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रत्याशी उतारे, लेकिन उनके प्रत्याशियों की हार हुई। चुनाव में भाजपा की जीत के बाद संगठन के लोगों ने जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में मेनका गांधी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिये। पार्टी जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार का कहना है कि उन्होंने इस मामले में मेनका गांधी की शिकायत पार्टी हाईकमान से की है।

ये था मामला
पूरनपुर समेत पीलीभीत के चार ब्लॉक प्रमुख के लिये उपचुनाव हो रहे थे। इसमें पार्टी संगठन ने जिन प्रत्याशियों को उतारा, उनके खिलाफ मेनका गांधी ने अलग से अपने प्रत्याशी उतारे। लेकिन मेनका के उतारे गये दोनों ही प्रत्याशी हार गये। पूरनपुर में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार पहुंचे तो पार्टी संगठन के लोगों ने जीत का जश्न मनाया। साथ ही जिलाध्यक्ष के सामने ही मेनका गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। पार्टी के जिला महासचिव गुरभाग सिंह ने इस मामले में मेनका गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि ऐसा एक अर्से से देखने को मिल रहा है कि मेनका के किसी भी कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी व विधायक नहीं दिखते हैं। दोनों का मुनमुटाव लम्बे समय से चल रहा है।