
पीलीभीत। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मासूम आसिफा के साथ हुई दरिंदगी के बाद देशभर में आक्रोश है। लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। आसिफा को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडिल मार्च निकाल रहे हैं। रविवार शाम को पीलीभीत के नकटादाना चौराहे पर सभी धर्मों के लोगों ने कठुआ मामले के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला। इस मौके पर लोगों ने चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर आसिफा को श्रद्धांजलि दी।
सख्त कानून बनाने की मांग
लोगों ने नकटादाना चौराहे से कैंडिल मार्च निकाल कर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की मांग की। इस मार्च में सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया। लोगों का कहना है कि हमें अपने बच्चों की सुरक्षा खुद करनी होगी। पुलिस व सरकार के भरोसे पर नहीं रहना। लोगों ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कानून बनाया जाए ताकि कोई वहशी वारदात करने से पहले सौ बार सोचे।