3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत

डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही बेटे की मौत, इंसाफ के लिए बाप इंस्पेक्टर के पैरों में पड़ा, देखें वीडियो

बीसलपुर के रहने वाले की एक व्यक्ति की हुयी मौत, पेट में दर्द की थी शिकायत, एसएचओ के पैर पकडकर गिडगिडाते रहे मृतक के परिजन, डाक्टर ने खुद को बताया बेक़सूर

Google source verification

पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत होने के बाद परिजनो ने जमकर हंगामा काटा। परिजनो ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनो के अनुसार डाक्टर ने गलत इंजैक्शन लगाया था जिसके बाद उनके मरीज की मौत हो गयी। मामला तूल पकडता देख कोतवाली बीसलपुर ने कार्यवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद परिजनो का गुस्सा शांत हुआ। वहीं डाक्टर का कहना है कि इलाज के दौरान मरीज को दिल का दौरा पडा था जिसके बाद उसकी मौत हो गयी।

डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, पुलिस कर रही जॉच
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुबे के रहने वाले शिवदयाल को आज पेट में दर्द की शिकायत हुयी। जिसके बाद परिजन क्षेत्र के नामी एमबीबीएस डाक्टर सुरेन्द्र गुप्ता के क्लीनिक पर ले गये जहॉ डाक्टर ने उन्हे पेट दर्द की शिकायत पर कुछ दवाएं दी और इंजैक्शन लगाये। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गयी और कुछ देर बाद शिवदयाल की मौत हो गयी। शिवदयाल की मौत होने के बाद परिजनो ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुॅची बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया और आरोपी डाक्टर से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्यवाई की जायेगी। वहीं आरोपी डाक्टर का कहना है कि वो बेकसूर है इलाज के दौरान मरीज को दिल का दौरा पड़ा था जिससे उसकी मौत हुयी है।

परिजन छूते रहे पैर नहीं पसीजा एसएचओ दिल
वहीं पूरे घटनाक्रम में एक बात जरूर देखने को मिली कि जब मृतक के परिजन बीसलपुर कोतवाल माधोसिंह बिष्ट के पैर छूकर बार-बार इंसाफ की मांग कर रहे थे तो उनका ध्यान परिजनो पर था ही नहीं वो तो बस अपनी ही किसी सोच में थे।