25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत
इस डीएम ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के साथ मनायी जन्माष्टमी, देखें वीडियो
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Pilibhit / Videos / इस डीएम ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के साथ मनायी जन्माष्टमी, देखें वीडियो

इस डीएम ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के साथ मनायी जन्माष्टमी, देखें वीडियो

जिलाधिकारी ने इन वृद्धजनों के साथ जन्माष्टमी मनायी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 Sep 2018, 10:19 PM IST

पीलीभीत। जिले के जिलाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा ने अपने आवास पर जनपद के एक मात्र वृद्ध आश्रम से आये वृद्धजनों को आमंत्रित किया। जिलाधिकारी ने इन वृद्धजनों के साथ जन्माष्टमी मनायी। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी व उप जिलाधिकारी कलीनगर पुष्पा देवरार ने वृद्धजनों को श्वेत सदन का भ्रमण कराया और रूद्राक्ष दर्शन के दौरान रूद्राक्ष के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व को बताया। कलीनगर उप जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को रूद्राक्ष की सकारत्मक ऊर्जा व उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।

हर रविवार डॉक्टर जाएगा देखने

रूद्राक्ष दर्शन के बाद सभी वृद्धजनों को मां गोमती उद्गम स्थल की वीडियो फिल्म दिखाई गई और जनपद के महत्वपूर्ण स्थल गोमती उद्गम स्थल, चूका स्पॉट की भी जानकारी दी गई। रूद्राक्ष दर्शन के बाद जिलाधिकारी ने वृद्वजनों से उनकी समस्या व हालचाल पूछा जिस पर वृद्धजनों ने अपनी स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्या के बारे में बताया, समस्या का संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी ने प्रत्येक रविवार को वृद्धा आश्रम में डाक्टर उपलब्ध कराने को कहा। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी, उप जिलाधिकारी कलीनगर पुष्पा देवरार सहित वृद्ध आश्रम के संचालनकर्ता व व्यापारी वर्ग के अनिल महेन्द्रू, देवेश बंसल, वजाहत शकील आदि मौजूद रहे।